यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है: खरगे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया है कि बीजेपी और आरएसएस के लोग देश का संविधान बदलने का षड्यंत्र कर रहे हैं। भोंगीर, (तेलंगाना) में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए खरगे ने बीजेपी पर कड़े प्रहार किये।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। बीजेपी-आरएसएस के लोग संविधान को बदलना चाहते है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले बैकवर्ड क्लास, SC-ST और अल्पसंख्यकों का अधिकार और उनकी आवाज छीनना चाहते है। इसीलिए लोकसभा का मौजूदा चुनाव अब तक के सभी चुनावों में सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है।
खरगे ने कहा कि कांग्रेस, INDIA गठबंधन के माध्यम से भारत के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए आख़िरी दम तक लड़ेगी। सरकार बनने के बाद आरक्षण की सीमा को भी बढ़ाएगे। क्या आप हमारा साथ देंगे?
बता दें कि अब तक देश में हो रहे आम चुनाव के लिए अब तक तीन चरणों का चुनाव संपन्न हो गया है। चौथे चरण के लिए 13 मई को १० राज्यों की 96 मतदान होगा।
चौथे चरण में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (कन्नौज), एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (हैदराबाद), टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा महू मोइत्रा, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के अलावा मोदी सरकार के 5 केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमे गिरिराज सिंह, अजय मिश्रा टैनी तथा नित्यानंद राय शामिल हैं।
Discover more from निष्पक्ष उजाला | Nishpaksh Ujala
Subscribe to get the latest posts sent to your email.