हरियाणा: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने शुरू किया “हरियाणा मांगे हिसाब” अभियान

रोहतक। हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। पार्टी ने राज्य में दस वर्षों से सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार के खिलाफ “हरियाणा मांगे हिसाब” अभियान शुरू किया है।
कांग्रेस के ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “भाजपा सरकार की विफलताओं को लेकर हम लोगों के बीच में जाएंगे। इसी अभियान के माध्यम से मैं खुद प्रदेश के कोने-कोने में जाऊंगा। आज प्रदेश के युवाओं के साथ सरकार ने अन्याय किया है। देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा प्रदेश में है।”
गौरतलब है कि हरियाणा में इस वर्ष सितंब- अक्टूबर तक विधानसभा के चुनाव होने हैं। हाल ही में हुए लोकसभा के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस राज्य में बीजेपी सरकार की कमियों को उजागर करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।
वहीँ सूत्रों की माने तो राज्य में कांग्रेस एक बार फिर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी। सूत्रों ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा कांग्रेस में गुटबंदी समाप्त कराने के लिए सभी नेताओं को एकसाथ बैठाकर बात कर चुके हैं।
दूसरी तरफ राज्य में किसानो की बीजेपी से नाराज़गी के अलावा बढ़ती बेरोज़गारी, अग्निवीर योजना से युवाओं की नाराज़गी, मंहगाई और दस साल की एंटी इनकंबेंसी बीजेपी के लिए टेंशन बढ़ाने वाले हैं।
Discover more from निष्पक्ष उजाला | Nishpaksh Ujala
Subscribe to get the latest posts sent to your email.