आप सांसद ने दिलाया भरोसा: स्वाति मालीवाल मामले में केजरीवाल सख्त कार्रवाही के पक्ष में

आप सांसद ने दिलाया भरोसा: स्वाति मालीवाल मामले में केजरीवाल सख्त कार्रवाही के पक्ष में

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बड़ा एक्शन लेने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में यह बात कही।

संजय सिंह ने कहा, “कल एक बेहद निंदनीय घटना घटी। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बड़ा एक्शन लेंगे। पत्रकार वार्ता में घटना की जानकारी देते हुए संजय सिंह ने बताया कि कल सुबह अरविंद केजरीवाल के आवास पर स्वाति मालिवाल मुलाकात करने पहुंची थी। वह ड्राइंग रूम में इंतज़ार कर रही थी तभी विभव कुमार(अरविंद केजरीवाल के PA) वहां आये और उन्होंने स्वाति मालिवाल के साथ बेहद बदतमीज़ी की और अभद्रता की।

संजय सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले की जानकारी स्वाति मालिवाल ने पुलिस को दे दी है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरी घटना को संज्ञान में लिया है और सख्त कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा कि वह (स्वाति मालीवाल) आम आदमी पार्टी की पुरानी और वरिष्ठ नेता में से एक हैं। हम सब उनके साथ हैं।

इससे पहले स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई घटना को लेकर दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की। मारपीट और बदसलूकी की घटना मुख्यमंत्री आवास पर हुई।


Discover more from निष्पक्ष उजाला | Nishpaksh Ujala

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

nishpakshujala.com