मुंबई में आंधी से तबाही, 100 फीट लम्बा होर्डिंग गिरा, 8 की मौत, 50 से अधिक घायल

मुंबई। शक्तिशाली धूलभरी आंधी ने सोमवार को मुंबई में बड़ी तबाही मचा दी। तेज़ रफ़्तार आधी से करीब 100 फीट लंबा होर्डिंग गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई और 5 से अधिक लोग घायल बताये गए हैं।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तेज रफ़्तार आंधी के कारण मुंबई में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, पंतनगर, घाटकोपर ईस्ट के पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप पर लगा एक विशालकाय होर्डिंग गिर गया। इस हादसे के बाजरे में जानकारी देते हुए BMC कमिश्नर भूषण गगरानी ने कहा, “घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में 64 लोगों को भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर है और इस घटना में कुल8 लोगों की मृत्यु हो गई है।” भूषण गगरानी ने कहा, “होर्डिंग के नीचे 30-35 और लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य चल रहा है…”
#WATCH महाराष्ट्र: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, पंतनगर, घाटकोपर ईस्ट के पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप पर एक होर्डिंग गिरने से 35 लोगों के घायल होने की खबर है। खोज एवं बचाव जारी है: BMC
(वायरल वीडियो की अधिकारी ने पुष्टि की) pic.twitter.com/CiCBh39PnT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2024
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है…रेस्क्यू टीम मौके पर काम कर रही है…लगभग 57 फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया है जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है…घायलों के इलाज का खर्चा सरकार द्वारा किया जाएगा और मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता निधि से 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।”
घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की हादसे पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। एक बड़ा होर्डिंग गिरा है…कई लोगों को बाहर निकाला जा चुका है और कुछ लोगों की मृत्यु भी हुई है…अभी लोगों के फंसे होने की संभावना है…रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है…इसकी जांच होगी और सरकार द्वारा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
Discover more from निष्पक्ष उजाला | Nishpaksh Ujala
Subscribe to get the latest posts sent to your email.