हरियाणा : कांग्रेस ने दूसरी सूची में नौ को दिया मौका

हरियाणा में विधान सभा चुनाव होने जा रहे हैं ।
सभी पार्टियों ने अपनी -अपनी कमर कसना शुरू कर दिया है । कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी के बाद दूसरी सूची भी आज रविवार को जारी की है ।
हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची रविवार देर रात को जारी की।
सूची में पार्टी ने नौ उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है।
पार्टी ने थानेसर से अशोक अरोड़ा, गन्नौर से कुलदीप शर्मा, ऊंचा कलां से बृजेंद्र सिंह, टोहाना से परमवीर सिंह, तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी, महम से बलराम दांगी, नांगल चौधरी से मंजू चौधरी, बादशाहपुर से वर्धन यादव और गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर को मैदान में उतारा है।
Discover more from निष्पक्ष उजाला | Nishpaksh Ujala
Subscribe to get the latest posts sent to your email.